रायपुर

सारंगढ़ से ला रहे थे गांजा, एक को 20 साल की सजा
27-Jul-2026 6:27 PM
सारंगढ़ से ला रहे थे गांजा, एक को 20 साल की सजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जुलाई। एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायालय ने 83.258 किलो गांजा तस्करी के मामले में आरोपी जगदीश भाटिया को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 2 लाख के अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं, सह-आरोपी भुयना दिगल के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने पर न्यायालय ने उसे दोषमुक्त कर दिया।

विशेष न्यायाधीश शैलेश शर्मा की अदालत ने यह फैसला सुनाया।  7 जनवरी 2025 को थाना गरियाबंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना पर गरियाबंद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन चला रहे जगदीश भाटिया की तलाशी लेने पर वाहन में रखे तीन प्लास्टिक डिब्बों से 44 पैकेटों में 83.258 किलो गांजा बरामद किया गया।

जिसमें एक डिब्बे से 35.038 किलो, दूसरे से 29.848 किलो और तीसरे से 18.372 किलो गांजा मिला। पुलिस ने जब्ती कार्रवाई कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी(2)(ब) के तहत मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस ने भुयना दिगल को सह-आरोपी बनाते पूछताछ की जिसमें उसने सारंगढ़ के जंगल में जगदीश भाटिया को 70-80 किलो गांजा 1 लाख में बेचना बताया।

वहीं, न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर जगदीश भाटिया के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी प्रमाणित हुई है। अदालत ने उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ड्ढ)(द्बद्ब)(ष्ट) के तहत दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा 2,00,000 के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर उसे 6 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

न्यायालय ने भुयना दिगल वह किसी अन्य मामले में वांछित न हो। वहीं, दोषी जगदीश भाटिया को सजा भुगतने के लिए केंद्रीय जेल रायपुर भेजने के निर्देश जारी किए गए।


अन्य पोस्ट