रायपुर
लोहार गली से 2.66 किलो गांजा के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार
27-Jul-2026 6:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जुलाई। गोलबाजार पुलिस ने एक युवक को 2.660 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत 1.25 लाख बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया है।
रविवार शाम को गोलबाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि लोहार गली स्थित शिव मंदिर के पास एक युवक काले रंग के बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद इसराइल 22 ,निवासी बाथ असली, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार) बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा की कीमत 1.35 लाख आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे