रायपुर
फील्ड में पुलिस नहीं अपराधी सक्रिय
27-Jul-2026 6:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जुलाई। राजधानी में गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंदी पर हैं। फील्ड में पुलिस की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर बदमाश राह चलते लोगों को रोककर उन पर हमले कर रहे है।धारदार हथियार से हमले का एक वीडियो सामने आया है। यह घटना उरला के बेन्द्री चौक पर हुई। जहां दो बदमाशों ने स्कूटी सवार के शरीर पर कई वार किए। और फरार हो गए। धारदार हथियार कमर में फंसता नजर आ रहा है ।घायल पहले इलाज कराने कराने अस्पताल पहुंचा।हमले का कारण अज्ञात है।वहीं घायल ने भी पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। सभी आरोपी फरार है। उरला पुलिस अब सीसीटीवी वीडियो फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे