रायपुर

गुरु घासीदास विवि ने सुरभि पांडेय को दी डॉक्टरेट उपाधि
27-Jul-2026 6:24 PM
गुरु घासीदास विवि ने सुरभि पांडेय को दी डॉक्टरेट उपाधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जुलाई। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय ने रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में कु. सुरभि पांडेय को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. भास्कर चौरसिया के मार्गदर्शन में पूरा किया। उनके शोध का विषय स्टडीस आन आइसोलेशन एंड आइडेन्टीफिकेशन ऑफ एंडोफिटिक फंगई एंड देयर बायोएक्टिव मालीक्यूल्स फाम कुरकुमा कैसिया रोबेक्स था। यह शोध पादप कवक और उनके बायोएक्टिव अणुओं के अलग ही पहचान पर केंद्रित था, जो ग्रामीण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है।   जांजगीर (छत्तीसगढ़) निवासी सुरभि पाण्डेय ने अपना प्रजेन्टेशन देते बताया कि कर्कुमा कैसीया (काली हल्दी) एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में लंबे समय से किया जाता रहा है। प्रस्तुत शोध का उद्देश्य कर्कुमा कैसीया के पत्तों एवं प्रकंद (राइजोम) से एंडोफाइटिक कवकों का पृथक्करण, उनकी पहचान तथा उनके द्वारा उत्पादित जैवसक्रिय अणुओं का अध्ययन करना था। अध्ययन में कुल 22 एंडोफाइटिक कवकीय आइसोलेट प्राप्त किए गए, जिनकी पहचान आकृतिक मोरफोलाजिकल   एवं मालडी टाफ विश्लेषण के आधार पर की गई। चयनित कवकों में एंजाइम उत्पादन तथा प्रतिजैविक  क्षमता का मूल्यांकन किया गया। पौधे एवं कवकीय अर्कों का  विश्लेषण कर विभिन्न जैवसक्रिय यौगिकों की पहचान की गई। इन यौगिकों की संभावित औषधीय उपयोगिता का आकलन प्रोटीन के विरुद्ध मॉलिक्यूलर डॉकिंग द्वारा किया गया, जिसमें कुछ यौगिकों ने संतोषजनक बाइंडिंग क्षमता प्रदर्शित की। यह अध्ययन दर्शाता है कि कर्कुमा कैसीया तथा उसके एंडोफाइटिक कवक जैवसक्रिय यौगिकों के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।


अन्य पोस्ट