रायपुर

जेन जेड ने प्रमं को घुटने टेकने पर मजबूर किया- बैज
27-Jul-2026 6:22 PM
जेन जेड ने प्रमं को घुटने टेकने पर मजबूर किया- बैज

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जुलाई। पेपर लीक पर कार्रवाई को लेकर टास्क फोर्स के गठन पर  पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री के टास्क फोर्स का गठन करने से क्या फायदा होगा।आपने तो पूरे देश के युवाओं का कैरियर खराब कर दिया वे सडक़ों पर हैं। इस भ्रष्टाचार को सिस्टम में बैठे लोग कर रहे हैं।इन लोगों की धारणा बन गई युवाओं और किसानों को सडक़ों पर लाने की।

बैज ने कहा जेन जेड ने प्रधानमंत्री को घुटना टेकने पर मजबूर कर दिया है।मोदी जी ने 12 सालों में देश को बर्बाद कर दिया है उसकी कोई भरपाई नहीं हो सकती। टास्क फोर्स का गठन केवल अपना जन आधार खो चुके उसे बैलेंस करने के लिए कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के द्वारा अपने मंत्रियों को रील बनाकर पोस्ट करने की नसीहत देने पर  बैज ने कहा कि इससे समझा जा सकता है कि भाजपा एक शंखनाथ से पूरी सरकार की सिस्टम हिल चुकी है।प्रधानमंत्री से लेकर पूरी सरकार हिल गई है डर चुकी है। जेन जेड को टारगेट कर रहे हैं यह वो लोग हैं जो हमारे देश के 65 प्रतिशत हिस्सा है। जो देश के पढ़े लिखे लोग अपने हक के लिए लडऩा जानते हैं,रील बनाकर डालने से क्या होगा?इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।अब प्रधानमंत्री की उल्टी गिनती शुरू हो गई है,उन्हें झोला उठकर जाना होगा।

दिल्ली में 29 को बैठक:   बैज ने बताया कि बुधवार 29 तारीख को दिल्ली में सभी प्रदेश संगठनों को लेकर बैठक होने वाली है। संगठन को लेकर हमारी पूरी तैयारी हो चुकी है?।संगठन की मजबूती को लेकर दिशा निर्देश मिलेंगे।इतने दिनों में किस तरह के आंदोलन किए हैं इन सभी की रूपरेखा तैयार की गई है। बारिश के बाद जल, जंगल जमीन को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।


अन्य पोस्ट