रायपुर
रायपुर, 27 जुलाई। वीर फाउंडेशन द्वारा आयोजित अभया 2026 कन्या सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और व्यक्तित्व विकास पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन रविवार को शांति नगर स्थित विमतारा परिसर में किया गया। इस कार्यशाला में जैन समाज की महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गौतम चौरडि़य़ा, पूर्व जिला न्यायाधीश जनरल नीलम चंद सांखला,डीसीपी दीपमाला कश्यप और मोटिवेशनल स्पीकर प्रफुल्ल पारख ने शामिल हुए।
डीसीपी दीपमाला कश्यप ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी देते हुए महिलाओं और बालिकाओं को सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं प्रफुल्ल पारख ने आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास पर प्रेरक संबोधन दिया। नीलम चंद सांखला ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा कानूनों और न्यायिक संरक्षण की जानकारी साझा की, जबकि गौतम चौरडि़य़ा ने महिलाओं और बच्चों से जुड़े कानूनों की जानकारी देते हुए कानूनी जागरूकता को सुरक्षित समाज की आधारशिला बताया।
इस कार्यक्रम में वीर फाउंडेशन के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ,सचिव राहुल जैन, मनोज बोथरा, कुसुम श्रीश्रीमाल, ममता जैन, सिद्धार्थ डागा, सौरभ जैन, बबिता जैन, दीप्ति बैद, समृता जैन, ऋतू जैन, ऋचा जैन, जैन एडवोकेट्स ग्रुप और जैन महिला मंडल का योगदान रहा।