रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 27 जुलाई। खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील (सन्नी) अग्रवाल जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सभापति जनपद पंचायत अभनपुर, जिला रायपुर टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रति शुभेच्छा व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्राप्त हो।
टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि गिरीश देवांगन और सुशील अग्रवाल का अनुभव, नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके मार्गदर्शन से जनहित और संगठन दोनों को निरंतर मजबूती मिलती रही है। जन्मदिन के इस अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी दोनों वरिष्ठ नेताओं के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।