रायपुर

लैब अस्सिटेंट भर्ती परीक्षा 41% अनुपस्थित
26-Jul-2026 6:38 PM
लैब अस्सिटेंट भर्ती परीक्षा 41% अनुपस्थित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 जुलाई। रविवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचालक के रिक्त पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा हुई ।  रायपुर जिले के 52 परीक्षा केंद्रों में  प्रात: 10:00 बजे से 12:15 बजे तक हुई। डिप्टी कलेक्टर  उत्तम प्रसाद रजक नोडल अधिकारी, रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी की निगरानी में परीक्षा  व्यवस्थित रूप में हुई।प्रत्येक परीक्षार्थी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व फ्रिस्किंग कराई गई। रायपुर में परीक्षा में कुल 16 हजार 987 अभ्यर्थियों में से 9461 शामिल हुए। 7526 अनुपस्थित रहे।  वहीं पूरे प्रदेश में कुल पंजीकृत 65500 में से उपस्थिति  लगभग 58.50 प्रतिशत रही।


अन्य पोस्ट