रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 जुलाई। भारतीय रिजर्व बैंक ने देश भर के 6 सहकारी बैंकों पर ?26.80 लाख का जुर्माना लगाया गया है। केवाईसी, लोन और ऑडिट नियमों की अनदेखी के कारण यह पेनल्टी लगी है। इनमें जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव भी शामिल है। इस कार्रवाई से ग्राहकों के पैसों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
बैंक की तरफ से 16 और 17 जुलाई के आदेशों के तहत देश के 6 सहकारी बैंकों पर कुल ?26.80 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई में महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पर 13.30 लाख और अरविंद सहकारी बैंक पर 11 लाख की सबसे बड़ी पेनल्टी लगी है।
यह कदम बैंकों में बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत केवाईसी, लोन नियमों और आंतरिक ऑडिट की कमियों को सुधारने के उद्देश्य से उठाया गया है।
रिजर्व बैंक और नाबार्ड की तरफ से 31 मार्च 2025 की वित्तीय स्थिति के आधार पर किए गए निरीक्षण में इन 6 बैंकों में अलग-अलग तरह की गड़बडिय़ां पाई गई।
राजनांदगांव केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित (छत्तीसगढ़) राजनांदगांव केंद्रीय सहकारी बैंक पर 1 लाख की पेनल्टी ठोकी गई है। नाबार्ड की तरफ से किए गए ऑडिट में पाया गया कि बैंक ने डिपॉजिट पर ब्याज दर से जुड़े आरबीआई के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कुछ अयोग्य जमाकर्ताओं को नियम से ज्यादा ब्याज दिया था।
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पर सबसे ज्यादा ?13.30 लाख का जुर्माना लगाया गया है। नाबार्ड की जांच में पाया गया कि इस बैंक ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 की धारा 20(1) का उल्लंघन करते हुए अपने निदेशकों से जुड़े लोगों को लोन मंजूर किया था?
नागपुर जिले के काटोल स्थित अरविंद सहकारी बैंक पर ?11 लाख की पेनल्टी लगाई गई है. इस बैंक ने जमीन खरीदने के लिए बिल्डरों और ठेकेदारों को लोन बांटे थे, जो अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकों के हाउसिंग फाइनेंस नियमों के खिलाफ है. इसके अलावा बैंक ने अयोग्य जमाकर्ताओं को अतिरिक्त ब्याज का भुगतान भी किया था.
गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित श्री बारिया नागरिक सहकारी बैंक पर ?1 लाख का जुर्माना लगा है. रिजर्व बैंक के निरीक्षण में सामने आया कि यह बैंक 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2025 तक लगातार दो सालों तक अनिवार्य आंतरिक ऑडिट कराने में पूरी तरह नाकाम रहा।