रायपुर

वर्ल्यानी किए गए सम्मानित
26-Jul-2026 6:31 PM
वर्ल्यानी किए गए सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 जुलाई। पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रकृति की ओर समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी को विभिन्न कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्षों में सम्मानित किया । श्री वर्ल्यानी

पर्यावरण के क्षेत्र में विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन करने फ्लावर शो, मैंगो शो ,प्रति सप्ताह पौधे और कलम बदलो अभियान  और निशुल्क पौधा बांटकर आम नागरिकों को पर्यावरण से जोड़ रहे हैं। कार्यक्रम में छग पेंशनर फोरम के प्रांतीय संयोजक चंद्रिका सिंह, एक मांग एक मंच अभियान के प्रांतीय संयोजक करण सिंह अटेरिया, कोषालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ,  व अनेक कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता विद्याभूषण दुबे आदि ने वर्ल्यानी को स्मृति चिन्ह फूल माला बुके से सम्मानित किया।


अन्य पोस्ट