रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जुलाई। बजरंग दल ने संगठन के विस्तार के साथ नई प्रांतीय एवं विभागीय पदाधिकारी सूची जारी की है। संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हिंदुत्व का कार्य किसी एक व्यक्ति या पद पर निर्भर नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के संस्कार और समर्पण से संचालित होता है।
प्रांत संरक्षक दीपक दुबे, प्रांत अध्यक्ष गौतम चंद जैन एवं प्रांत संयोजक रतन यादव ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का छत्तीसगढ़ बजरंग दल में स्वागत किया जाएगा। उन्हें संगठन में उचित दायित्व देकर हिंदू समाज की सेवा का अवसर प्रदान किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य समाजहित और हिंदुत्व के कार्य को और अधिक मजबूत बनाना है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बजरंग दल की नई प्रांतीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें गौतम चंद जैन को प्रांत अध्यक्ष, चंदन सिंह राजपूत को प्रांत उपाध्यक्ष, विकास ठाकुर को प्रांत मंत्री, बबलू सिंह को सह मंत्री, रतन यादव को प्रांत संयोजक, ज्योति शर्मा को मातृ शक्ति प्रमुख, रोहित सिंह को महाविद्यालय प्रमुख, राकेश शिंदे को सह संगठन मंत्री तथा कुणाल चालीसगांवकर को संगठन महामंत्री बनाया गया है। रायपुर विभाग में द्वारिका कुरै को विभाग मंत्री तथा दिनेश वैस को विभाग संयोजक बनाया गया है। सरगुजा विभाग में राहुल तिवारी को विभाग मंत्री और बृजेश लकड़ा को विभाग संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। राजिम विभाग में मिथलेश को विभाग संयोजक तथा रणजीत साहू को विभाग मंत्री नियुक्त किया गया है।