रायपुर
श्वेता भावनकर और चंचल साहू बनीं विजेता
रायपुर, 25 जुलाई। प्रदेश स्तरीय मिस, मिसेज, किड्स एंड टीन छत्तीसगढ़ 2026 ब्यूटी पेजेंट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी अभिनेता ओम त्रिपाठी तथा अभिनेत्री एवं मॉडल निशा काजल पंडित सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सुरेश कुमार सुखीजा, डॉ. अजंता चौधरी, डॉ. नैना मोइत्रा, राकेश कुमार साहू राजिक एस. खान ए.आर. विनोद शर्मा तथा तपस्विनी सदावर्ती शामिल रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन नेहा जैन एवं सोनम श्रीवास्तव ने किया, जबकि मंच संचालन लक्ष्य टारगेट और प्रियंका उपाध्याय ने किया। प्रतियोगिता में मिसेज कैटेगरी का खिताब श्वेता भावनकर ने अपने नाम किया तथा उन्नति शुक्ला प्रथम रनर-अप रहीं। मिस कैटेगरी में चंचल साहू विजेता बनीं, बॉबी प्रवीन प्रथम रनर-अप तथा रिचा मार्कंडे द्वितीय रनर-अप रहीं। किड्स कैटेगरी में ध्वनि तिवारी एवं अक्षत दुबे विजेता बने, जबकि आर्या साहू प्रथम रनर-अप और अद्विति सदावर्ती द्वितीय रनर-अप रहीं। सभी विजेताओं को क्राउन, सैश, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रतनजीत कौर को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट तथा मनप्रीत कौर को बेस्ट ब्यूटीशियन सम्मान से सम्मानित किया गया। इस टीम में दीपा तमांग, जयश्री शुक्ला, रश्मि चंद्राकर, श्रेया धमेजा, भारती सोनकर, संजना जायसवाल, सोनल साहू एवं खुशबू गोरी शामिल रहीं।