रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जुलाई। राजधानी की एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेत प्रताडऩा के आरोप लगाई है। उसने बताया कि शादी से पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने पति को उच्च शिक्षा प्राप्त और मीडिय़ा संस्थान में कार्यरत बताया। शादी के बाद दहेज में कार और 5 लाख रूपयों की मांग की गई। पीडि़ता रेशमी भारती मांडले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498-ए और 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पीडि़ता वर्तमान में अपने मायके ग्राम लांजा, पोस्ट-भैंसा में रहती है। रेशमी भारती का विवाह 11 दिसंबर 2020 को डुण्डा निवासी अनिल भारती के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शिकात में बताया गया कि विवाह के समय मायके पक्ष ने दहेज में घरेलू सामान और जेवर दिए थे। रेशमी ने बताया कि शुरुआती दो माह तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति अनिल भारती, सास सतवंति भारती और ससुर धर्मदास भारती ने दहेज में 5 लाख और कार की मांग शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक और मानसिक े प्रताडि़त किया जाता था। उसके साथ मारपीट और विवाद के बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया। जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।
रेशमी ने बताया कि विवाह से पहले पति को एक बड़े मीडिया संस्थान में रिपोर्टर और शिक्षित बताया गया था, जबकि विवाह के बाद पता चला कि वह न तो मीडिया संस्थान में कार्यरत हैं और न शिक्षित हैं। साथ ही पति की टीबी और किडनी संबंधी बीमारी की जानकारी विवाह से पहले जानबूझकर छिपाई गई।