रायपुर

सवा दो लाख से अधिक के जेवर नगदी मोबाइल और बाइक पार
24-Jul-2026 6:05 PM
सवा दो लाख से अधिक के जेवर नगदी मोबाइल और बाइक पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जुलाई। चोरी की अलग अलग घटनाओं में सवा दो लाख से अधिक के जेवर नगदी मोबाइल और बाइक पार कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार अज्ञात  चोरों ने 18 जुलाई की शाम शिव विहार कालोनी डूंडा निवासी सुरेंद्र सिकरवार 56 के सूने मकान का ताला तोड़ा। कमरे के भीतर रखी आलमारी से 1.15 लाख रुपए नगद और जेवर कुल कीमत 1.73 लाख रुपए ले भागे। सुरेन्द्र ने कल शाम मुजगहन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

वहीं बोरियाखुर्द टिकरापारा निवासी भावना शर्मा (28) बुधवार  दोपहर  रेपिडो बुक कर स्टेशन रोड स्थित एयू बैंक पहुंची थी। बैंक के भीतर जाने से पहले उसने अपना हैंड बैग रैपिडो ड्राइवर को दिया। उसी दौरान ड्राइवर ने बैग में रखा मोबाइल, कागजात और 56  हजार रुपए निकाल लिया। घर लौटने पर इसका आभास होते ही भावना ने देर रात गंज थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई।

रजा सिटी गोकुल नगर निवासी शेख कामिल की एक्टिवा सीजी 04 डीवाय 8896  चोरी कर ली गई। पुलिस ने सभी मामले धारा 303-2,331-4,305 दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट