रायपुर

एक्सप्रेस-वे पर युवक से मारपीट मोबाइल लूटा
24-Jul-2026 6:00 PM
एक्सप्रेस-वे पर युवक से मारपीट मोबाइल लूटा

रायपुर, 24 जुलाई। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में देर रात दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गीतांजली नगर शंकर नगर निवासी सीतांशु ने बताया कि वह कंस्ट्रक्शन का काम करता है। 23 जुलाई की रात करीब 11.30 बजे वह अपने साथी इन्द्रजीत माहाडिक के साथ तेलीबांधा मरीन ड्राइव चौपाटी में े गया था। भोजन के बाद वह अपनी स्कूटी से अपने दोस्त को देवपुरी स्थित घर छोडक़र एक्सप्रेसवे मार्ग से अपने घर लौट रहा था।

 रात करीब 12.30 बजे अमलीडीह बीएसयूपी कॉलोनी के पास एक्सप्रेसवे रोड पर पेड़ के नीचे अंधेरे में खड़े दो अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों ने बांस के डंडे से उसके साथ मारपीट की और उसकी शर्ट की जेब में रखा मोबाइल झपटकर लूट लिया।

सीतांशु ने बताया कि बदमाशों ने दोबारा हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर स्कूटी से भाग निकला। उसके बाद में उसने घर जाकर घटना की जानकारी अपनी मां और दोस्तों इन्द्रजीत माहाडिक और वैभव मलहोत्रा को दी। जिसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

 

 

 

लूटे गए मोबाइल की कीमत 80 हजार रुपए बताई गई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट