रायपुर
बैज को 30 को दिल्ली बुलावा
24-Jul-2026 5:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जुलाई। कांग्रेस आलाकमान ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को दिल्ली तलब किया है। बैज को 30 जुलाई को बुलाया है। इस दौरान उनकी आलाकमान के साथ बैठक होगी। इस बैठक में महासचिव सचिन पायलट और तीनों सचिव भी रहेंगे। बैठक में बैज के तीन वर्ष के कामकाज की समीक्षा होने की चर्चा है। बता दें कि बैज, पीसीसी अध्यक्ष के रूप में तीन वर्ष पूरे कर चुके हैं और विरोधी खेमे के लोग नई नियुक्ति के लिए दिल्ली दौरे करने लगे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे