रायपुर

सांसद अग्रवाल ने संपदा ईनाम के रियल-टाइम एकीकरण का रखा प्रस्ताव
24-Jul-2026 5:56 PM
 सांसद अग्रवाल ने संपदा ईनाम के रियल-टाइम एकीकरण का रखा प्रस्ताव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जुलाई। सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को संसद में ऑपरेशन ग्रीन्स काके तहत छत्तीसगढ़ सहित देशभर के सब्जी और फल उत्पादक किसानों की आर्थिक सुरक्षा और उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने का मुद्दा उठाया।

श्री अग्रवाल ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों का उल्लेख करते हुए ऑपरेशन ग्रीन्स योजना और बाजार अंत:क्षेप योजना  के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाए।

सांसद  बृजमोहन ने पूछा कि छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में टमाटर और फलों की कीमतों में गिरावट के दौरान किसान उत्पादक संगठनों  द्वारा 50त्न परिवहन और भंडारण सब्सिडी का कितना लाभ उठाया गया है? पुराने आंकड़ों पर निर्भरता के कारण मूल्य समर्थन तंत्र में देरी होती है, जिससे किसानों को मजबूरी में कम दामों में उपज बेचनी पड़ती है। ऐसे में सांसद ने मांग की कि संपदा  पोर्टल को ई-नाम  के साथ रियल-टाइम एकीकृत किया जाए तथा देरी से मिलने वाली प्रतिपूर्ति  के स्थान पर किसानों को तुरंत अग्रिम वित्तीय सहायता/वाउचर प्रदान करने की व्यवस्था बनाई जाए।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री  रवनीत सिंह ने बताया कि, कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा संचालित 'प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान' के तहत बाजार अंत:क्षेप योजना  लागू की गई है।

 बंपर पैदावार के समय जब बाजार मूल्य उत्पादन लागत से 10त्न या उससे अधिक गिर जाता है, तब केंद्र और राज्य सरकार 50-50 के अनुपात में किसानों के नुकसान की भरपाई और परिचालन खर्चों का वहन करती हैं।

साथ ही टमाटर, प्याज और आलू  जैसी नाशवान फसलों के दामों में अंतर होने पर नेफेड और एनसीसीएफ  जैसी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से अंतर-राज्यीय परिवहन और भंडारण करके किसानों को राहत प्रदान की जाती है।


अन्य पोस्ट