रायपुर

कान्यकुब्ज सभा ने लोकमान्य तिलक, क्रांतिकारी आज़ाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई
24-Jul-2026 5:55 PM
कान्यकुब्ज सभा ने लोकमान्य  तिलक, क्रांतिकारी आज़ाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जुलाई। कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने  गुरुवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष  सुरेश मिश्रा और सदस्यों ने क्रमश: तिलक अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विचार गोष्ठी में  सर्वप्रथम  प्रकाश अवस्थी ने तिलक एवं  आज़ाद के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। इनके पश्चात   रमेश तिवारी ने युवाओं से इन महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एवं पूर्व विधायक  वीरेंद्र पांडे ने  कहा कि ऐसे महापुरुषों का जीवन आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन  संजय अवस्थी ने और सभा के सचिव श्री राजकुमार दीक्षित ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 कार्यक्रम में  गौरव शुक्ला, विकास तिवारी, आशीष बाजपेयी, राघवेन्द्र पाठक, राजकुमार अवस्थी, प्रकाश अवस्थी, रमेश तिवारी, आर. के. दीक्षित, जे. पी. मिश्रा, एस.एस. त्रिवेदी, सत्यदेव तिवारी, गोपाल मिश्रा विप्रबंधु उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट