रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जुलाई। पौने तीन लाख का प्लाईवुड मंगा कर भुगतान न करने वाले खरीदार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
वल्लभ नगर प्रियदर्शिनी नगर निवासी प्रवीण शारडा ने कल शाम टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रवीण की पचपेड़ी नाका चौक पर प्लाईवुड की दुकान है।
पुलिस के अनुसार राजेश मेहरा 58 ने 23 सितंबर 25 को शाम प्रवीण से प्लाईवुड आर्डर किया था। 2,77140 रूपए के प्लाईवुड को राजेश ने किसी अन्य को बेच दिया और प्रवीण को 10 माह बाद भी भुगतान नहीं किया। प्रवीण के पेमेंट मांगने पर टालमटोल करता रहा। अंतत: प्रवीण ने धारा 318-4 का मामला दर्ज कराया।
चोरी के मोबाइल से 2.59 लाख ट्रांसफर किया
एक अन्य मामले में फोन चोरी कर युपीआई से ढाई लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। कबीर नगर पुलिस के अनुसार सचदेवा स्कूल के पीछे रहने वाले दिनेश्वर राम टोप्पो 42 ने कल शाम गुलशन यादव 25 के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके अनुसार गुलशन ने 6 जुलाई की दोपहर साईं ढाबा में दिनेश्वर का मोबाइल चोरी किया था। उसमें यूपीआई के माध्यम से 259883 रूपए अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की। पुलिस ने धारा 318-4 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।