रायपुर

राप्रसे अधिकारी श्रीमती पूनम सोनी सीएस आफिस में उप सचिव नामित
23-Jul-2026 8:03 PM
राप्रसे अधिकारी श्रीमती पूनम सोनी सीएस आफिस में उप सचिव नामित

रायपुर, 23 जुलाई। राप्रसे की अधिकारी श्रीमती पूनम सोनी को मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव नामित किया गया है। वह श्री विकास शील के मुख्य सचिव नियुक्त होने के बाद से सीएस कार्यालय में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। हाल में प्रवर श्रेणी पदोन्नत होने पर उप सचिव नामित किया गया है। वहीं सचिवालय सेवा के 8 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कनिष्ठ सचिवालय सहायक पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें थानसिंह साहू, अनिल यादव, कुलेश्वर नामदेव, श्रीमती सुनीता राजवाड़े, देवप्रसाद, विनीत चंद्रवंशी, श्रीमती पूनम साहू, हीरानंद साहू  शामिल हैं। सभी को 2 वर्ष की परीक्षण अवधि पूरी करनी होगी।


अन्य पोस्ट