रायपुर

चरित्र ही जीवन का वास्तविक धन -मुनि आगम सागर
23-Jul-2026 7:59 PM
चरित्र ही जीवन का वास्तविक धन -मुनि आगम सागर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 जुलाई। मालवीय रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में नवोदय वर्षायोग 2026 के अंतर्गत आषाढ़ अष्टान्हिका पर्व का तीसरा दिन अत्यंत भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात: 8 बजे मूलनायक भगवान श्री आदिनाथ जी के समक्ष भव्य अभिषेक एवं रिद्धि-सिद्धि प्रदाता शांतिधारा हुई । मुनि श्री आगम सागर महाराज के मुखारविन्द से मंत्रोच्चारित शांतिधारा बासवाड़ा (राजस्थान) निवासी  अजीत जैन एवं प्रतीक जैन परिवार को प्राप्त हुआ। धर्मसभा को संबोधित करते हुए आगम सागर ने  कहा कि  जीवन में नैतिकता और चरित्र सबसे बड़ा धन है।

  व्यापार के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए मुनि श्री ने सचेत किया कि इंटरनेट पर जुए और सट्टे की तरह व्यापार न करें।  उन्होंने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा दुनिया की दो सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताएँ हैं, संपूर्ण समाज को इस दिशा में ठोस कार्य करने की आवश्यकता है। प्रवचन एवं धर्मलाभ के उपरांत मुनि ससंघ की आहार चर्या समस्त जैन समाज ने अत्यंत भक्तिभाव के साथ  कराया।


अन्य पोस्ट