रायपुर
अंजिनेश शुक्ला को भाजयुमो में अहम जिम्मेदारी, बालोद प्रभारी बनाए गए
23-Jul-2026 7:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर,23 जुलाई। भाजयुमो के प्रदेश सह-प्रमुख (विधि एवं तकनीक) एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का बालोद जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा द्वारा की गई है। बताया गया है कि संगठनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के कारण अंजिनेश अंजय शुक्ला को यह दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बालोद के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे