रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जुलाई। रेल मंडल द्वारा विभिन्न स्टेशनों के प्लेटफार्मों एवं वेटिंग हाल में स्टेनलेस स्टील की आधुनिक 3-सीटर एवं आरसीसी बेंचों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन बेंचों के स्थापित होने से यात्रियों को ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था उपलब्ध होगी। नए 3-सीटर स्टेनलेस स्टील की कुल लगभग 620 बेंचें एवं आरसीसी की 478 बेंच स्थापित कर रहा है। वर्तमान में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे स्टेशनों सहित विभिन्न स्टेशनों पर बेंच लगाने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। अब तक अमृत भारत स्टेशनों एवं मेजर री -डवलपमेंट स्टेशन के अंतर्गत 413 थ्री सीटर स्टेनलेस स्टील बेंचों एवं 368 आरसीसी बेंचों की व्यवस्था की जा चुकी है। इनमें भानुप्रतापपुर स्टेशन- 28 बेंच, भिलाई नगर 90 बेंच, सरोना -15 बेंच, उरकुरा - 53 बेंच, भिलाई-45 बेंच, दल्लीराजहरा- 25 बेंच, निपानिया- 30 बेंच और बालोद स्टेशन में -25 बेंच शामिल हैं। साथ ही रायपुर में 70 एवं दुर्ग में 32 स्टेनलेस स्टील बेंचों की स्थापना की गई है।