रायपुर

त्रिमूर्ति नगर में 2 आंगनबाडी भवनों का लोकार्पण, नये सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन
22-Jul-2026 5:34 PM
त्रिमूर्ति नगर में 2 आंगनबाडी भवनों का लोकार्पण, नये सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जुलाई। विधायक  पुरंदर मिश्रा  महापौर श्रीमती मीनल चौबे सभापति  सूर्यकांत राठौड ने अवंति बाई लोधी वार्ड 6 अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर में दो स्थानो पर रायपुर जिला खनिज मद अंतर्गत 11 लाख 69 हजार रू. की लागत से स्वीकृति अनुसार 2 जगह नवनिर्मित आंगनबाडी भवन केन्द्रो का फीता काटकर लोकार्पण किया।इस दौरान

वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार, पार्षद श् ख$गपति सोनी, एल्डरमैन गोपाल सोना सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 13 के क्षेत्र में 6 लाख की लागत से स्वीकृति अनुसार नये सामुदायिक भवन के निर्माण एवं विकास कार्य हेतु श्रीफल फोडक़र एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन अधोसंरचना मद अंतर्गत राशि से किया। मीनल चौबे ने  नया सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।


अन्य पोस्ट