रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जुलाई। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ अखिल कार्यसमिति की बैठक विधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय सभा कक्ष कल्याणी पश्चिम बंगाल मे हुई। इसमें छतीसगढ़ से राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ महा मंत्री राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अमोद श्रीवास्तव, मनी राम, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार चेलक, प्रदेश महामंत्री बोधी राम निषाद शामिल हुए। छत्तीसगढ़ की ओर से बोधी राम निषाद प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ ने वृत्त निवेदन किया। इसमे उन्होंने केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता लागु हो, आठवे वेतन मान शीघ्र लागु करने की कार्यवाही पूर्ण हो, छत्तीसगढ़ प्रदेश मे प्रशासनिक न्यायाधीकरण की स्थापना हो, कर्मचारियों को 25 वर्षो की सेवा पूर्ण करने पर पूर्ण पेंशन का लाभ प्राप्त हो, पुरानी पेंशन लागु किया जावे, समस्त विभागों मे वेतन विसंगति का अतिशीघ्र निराकरण हो।
केशलेश की सुविधा का क्रियान्वयन अतिशीघ्र किया जावे।