रायपुर

दुकान में चखने का पैसा देने विवाद चाकू से हमला
21-Jul-2026 7:49 PM
दुकान में चखने का पैसा देने विवाद चाकू से हमला

रायपुर, 21 जुलाई। टिकरापारा इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। जहां नवरंग चौक, बोरियाखुर्द निवासी शिवम ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मारपीट और चाकू से हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है।

शिवम ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। 13 जुलाई को वह गोकुल नगर स्थित शराब दुकान से शराब खरीदने गया था, जहां उसकी मुलाकात एक परिचित दोस्त से हुई। दोनों शराब खरीदकर बाइक से लौट रहे थे। शाम करीब 4.30 बजे रास्ते में एक दुकान पर पानी, डिस्पोजेबल गिलास और खाने का सामान लेकर शराब पीने लगे।

दुकान का 80 रुपए का भुगतान बाकी था। दुकान संचालिका के पैसे मांगने पर शिवम ने आने के बाद पैसे देने की बात कही। इसे देख वहां मौजूद दो युवक विवाद करने लगे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने शिवम के साथ मारपीट की। उनमें से एक ने किसी नुकीली चीज से शिवम की बाईं जांघ पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।

घटना की सूचना मिलने पर शिवम के साथ काम करने वाले भुनेश्वर साहू मौके पर पहुंचे और घायल का मेकाहारा अस्पताल में इलाज कराया गया। शिकायत पर टिकरापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट