रायपुर
निगम उद्यान में 14 दुकानों को किया सील
21-Jul-2026 7:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जुलाई। निगम उद्यान परिसर में नगर निगम उद्यान विभाग की टीम ने 14 दुकानों द्वारा नगर निगम लाईसेस फीस का बकाया भुगतान नहीं करने पर सील किया । यह कार्यवाही उपायुक्त उद्यान श्रीमती जागृति साहू के मार्ग निर्देशन एवं उप अभियंता उद्यान सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में की। प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्यान परिसर में गणपति इंफ्रा को 14 दुकानें 5 वर्ष के लिए संचालित करने का लाईसेंस दिया गया है, जो अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा है। सबंधित एजेंसी द्वारा दुकानों का संचालन नगर निगम उद्यान परिसर में किया जा रहा था किंतु उनके द्वारा नियमानुसार लाईसेंस फीस का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसे देखते हुए सभी दुकानों को सील किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे