रायपुर

खुले दरवाजे से घर घुसा चोर, मोबाइल पार
20-Jul-2026 5:23 PM
खुले दरवाजे से घर घुसा चोर, मोबाइल पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जुलाई। खम्हारडीह के अवंति विहार में एक मकान में घुसकर अज्ञात चोर मोबाइल चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. अनुराग तोमर 62 निवासी यू-24, सेक्टर-2, अवंति विहार, ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई की सुबह 5.30 से 6 बजे के बीच वह घर पर सो रहे थे, इस दौरान उनकी पत्नी कविता सुबह की सैर के लिए बाहर गई थीं।

े लौटने पर उनकी पत्नी ने देखा कि डाइनिंग टेबल पर रखा उनका  मोबाइल फोन वहां नहीं था। इसकी जानकारी उन्होंने डॉ. तोमर को दी। दोनों ने घर में काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। उन्हें आशंका है कि कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर ले गया। खम्हारडीह पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


अन्य पोस्ट