रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जुलाई। सावन मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे इतवारी-मधुपुर- इतवारी के मध्य साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन का दोनों दिशाओं में 05-05 फेरों के लिए चलेगी ।
08895 इतवारी-मधुपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 1 से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को इतवारी से 04:30 बजे प्रस्थान कर गोंदिया (06-28/0630), डोंगरगढ़ (07:30/07:32), राजनांदगांव (07:58/08:00), दुर्ग (08:35/08:37), रायपुर (09:30/09:35), भाटापारा (10:35/10:37), बिलासपुर (11:40/11:50), चांपा (12:41/12:43), रायगढ़ (13:51/13:53), बेलपहाड़ (14:29/14:31), ब्रजराजनगर (14:40/14:42) एवं अपने निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।
08896 मधुपुर- इतवारी साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार मधुपुर से 09:00 बजे प्रस्थान कर ब्रजराजनगर (23:50/23:52), बेलपहाड़ (00:01/00:03), रायगढ़ (00:55/00:57), चांपा (02:15/02:17), बिलासपुर (03:20/03:30), भाटापारा (04:18/04:20), रायपुर(05:20/05:25), दुर्ग (06:20/06:22), राजनांदगांव (06:48/06:50), डोंगरगढ़ (07:15/07:17), गोंदिया (08:25/08:27) होते हुए अगले दिन 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान, 04 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआरडी (गार्ड सह लगेज एवं दिव्यांगजन) सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।