रायपुर

मौदहापारा थाना में ई-मालखाना का शुरू
20-Jul-2026 5:22 PM
मौदहापारा थाना में ई-मालखाना का शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जुलाई। थाना मौदहापारा में आज अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले ने ई-मालखाना का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कमिश्नरेट रायपुर में ई-मालखाना की शुरुआत थाना कोतवाली से की गई थी। इस पहल के माध्यम से पुलिस अभिरक्षा में रखी जाने वाली जब्त संपत्तियों एवं माल-मशरूका के रखरखाव को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर  उपायुक्त (मध्य)  तारकेश्वर  पटेल, थाना प्रभारी मौदहापारा शक्ति सिंह समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी स्टाफ उपस्थित रहा।

ई-मालखाना प्रणाली के माध्यम से अपराधों एवं अन्य प्रकरणों में जब्त किए गए माल के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक प्रबंधन को सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही जब्त संपत्तियों की डिजिटल प्रविष्टि एवं रिकॉर्ड संधारण होने से उनकी चेन ऑफ कस्टडी स्पष्ट एवं सुदृढ़ बनी रहेगी। इससे किसी भी जब्त माल की स्थिति, विवरण एवं उससे संबंधित प्रकरण की जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी तथा न्यायालयीन प्रक्रियाओं में भी पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ेगी।


अन्य पोस्ट