रायपुर
10 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
20-Jul-2026 5:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 जुलाई। गुढ़िय़ारी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पीछे काली मंदिर के पास से 10 किलो 345 ग्राम गांजा के साथ दौलत सहारे को गिरफ्तार किया। तुलसी नगर निवासी दौलत पूर्व में जुआ, आबकारी तथा नारकोटिक एक्ट के आधा दर्जन प्रकरणों में जेल जा चुका था। पुलिस ने उससे जप्त गांजे की कुल कीमत लगभग 5,17,250/- रुपए बताया है। उसके विरुद्ध गुढय़िारी पुलिस ने धारा 20बी नारकोटिक एक्ट दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे