रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जुलाई। एआईबीओसी छत्तीसगढ़ ने 58वें बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर दुर्ग के ग्राम मुरमुंदा में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की उपस्थिति में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को बढ़ते साइबर अपराधों एवं डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
राज्य सचिव वाई. गोपालकृष्ण ने कहा कि एआईबीओसी वर्षों से वित्तीय एवं सामाजिक जागरूकता जैसे अनेक सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करता आ रहा है। कार्यक्रम में दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल (आईपीएस) एवं पुलिस के साइबर विशेषज्ञों ने महिलाओं को साइबर ठगी से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रतीक स्वरूप प्रत्येक प्रतिभागी को विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए स्मृति बैग में साड़ी भेंट की गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीण महिलाओं के लिए इस उपयोगी कार्यक्रम के आयोजन हेतु एआईबीओसी छत्तीसगढ़ की प्रशंसा की।
इस अवसर पर मिलिंद माटे, प्रवीण वर्मा, अमित कुमार, निलेश कुमार मण्डावी, जय शर्मा, टी आर साहू, सुश्री प्रियंका बर्धन, अतुल केसरवानी , राजीव सिंह, प्रकाश कुमार, अक्षय निगम ,एलिन लाकड़ा, आशीष साईं, राजेश मेहर, सुमित स्वर्णकार, अनिल जैसवाल, अभिषेक सोनी, मोहनीश ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।