रायपुर

डॉ रमेंद्र कुमार शुक्ला का निधन
20-Jul-2026 5:18 PM
डॉ रमेंद्र कुमार शुक्ला का निधन

रायपुर, 20 जुलाई। कुम्हारी (कन्हेरा) के पचभैय्या पारा निवासी, प्रतिष्ठित किसान एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अवकाशप्राप्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेन्द्र कुमार शुक्ला का 80 वर्ष की आयु में हृदयाघात से निधन हो गया।

डॉ. शुक्ला इसरो में वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सहयोगी के रूप में भी कार्य कर चुके थे। वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती रेखा शुक्ला, पुत्र स्वप्नेश शुक्ला तथा पुत्री साक्षी प्रसन्न दीवान को शोकाकुल छोड़ गए हैं। वे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. अश्विन शुक्ला के अनुज तथा चंद्रशेखर शुक्ला और प्रवीण (बंटी) शुक्ला के चाचा थे। उनकी अंतिम यात्रा कबीर नगर स्थित निवास से प्रस्थान करेगी तथा अंतिम संस्कार महादेव घाट में किया गया।


अन्य पोस्ट