रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जुलाई। राजधानी में बीते दिनों मारपीट और गाली गलौज के मामले सामने आए हैं। इस दौरान गुढिय़ारी, आजाद चौक और खरोरा में विवाद हुआ। आरोपियों ने झगड़ा बीच बचाव करने और साइकिल विवाद को लेकर युवक पर जान लेवा हमला किया। इस हमले में चाकू और कड़े से वार किया गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।
गुडिय़ारी पुलिस के मुताबिक गोकुल नगर निवासी राकेश धु्रव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 जुलाई की रात वह अपने साथी बिरेन्द्र के साथ डूमरतराई सब्जी बाजार से माल खाली कर लौट रहा था। गोकुल नगर स्थित ग्लोबल स्कूल के पास दोनों पानी पी रहे थे, तभी अविनाश और उसका साथी आपस में विवाद करते हुए वहां पहुंचे।
दोनों को झगड़ा होता देख राकेश ने बीच बचाव किया। झगड़े के बीच आने से अविनाश नाराज हो गया और दोनों ने राकेश और उसके साथी के साथ गाली गलौज कर दी। जिसे मना करने पर दोनों ने हाथ मुक्का से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से अविनाश ने राकेश पर हमला किया। इस हमले में राकेश के जांघ पर चोट आई। हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घायल का अस्पताल में इलाज कराया गया। इलाज के बाद राकेश ने आजाद चौक थाना जाकरइसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
उधर आजाद चौक में साइकिल को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा अमन यादव की साइकिल करण यादव लेकर गया था और वापस नहीं कर रहा था। साइकिल मांगने जाने पर करण यादव नअमन के साथ गाली-गलौज कर दी। विसका विरोध करने पर करण ने जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में पहने कड़े से अपम पर हमला कर दिया। इस हमले में अमन को चोट आई।
हमले में लक्ष्मी नारायण के नाक, मुंह और गले में चोट आई। घटना के दौरान उसके बेटे हरीश यादव, पत्नी लक्ष्मीबाई यादव और बहन नीलम यादव ने बीच-बचाव किया। मारपीट के बाद करण यादव अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरोरा में जमीन विवाद में परिवार पर हमला
खरोरा थाना के सारागांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता बिसेसर ने पुलिस को बताया कि उसकी जमीन पर पूर्व में कब्जे को लेकर तहसील न्यायालय में मामला चल चुका है और प्रशासन द्वारा कब्जा हटाया गया था। 16 जुलाई को उसने अपनी जमीन पर तारबंदी कराई थी।
19 जुलाई की सुबह ईया राम साहू, उसकी बेटी कल्याणी साहू, बेटा संजय साहू और बेटी चमेली साहू तारबंदी तोडऩे पहुंचे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों, टंगिया तथा डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में बिसेसर के अलावा बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे डोमार धीवर और बहू दुर्गा धीवर भी घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।