रायपुर

ओवरलोड स्कूली आटो रिक्शा पर कार्रवाई
19-Jul-2026 5:55 PM
ओवरलोड स्कूली आटो रिक्शा पर कार्रवाई

रायपुर, 19 जुलाई। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर विशेष अभियान चलाकर क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध  कार्रवाई की। दो दिन में  कुल 50 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि  नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट