रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जुलाई। पुलिस कमिश्नरेट के क्राइम अगेंस्ट वूमन प्रकोष्ठ एवं पिंक पेट्रोल यूनिट ने संयुक्त रूप से दानी कन्या शाला, में छात्राओं से संवाद किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों,पिंक पेट्रोल यूनिट तथा स्कूल आते-जाते समय अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में रुचि वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त (सी.ए.डब्ल्यू.), महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना धुरंधर, पिंक पेट्रोल यूनिट (मध्य जोन) की टीम एवं सी.ए.डब्ल्यू. कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। शाला के प्राचार्य डॉ. हितेश दीवान ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।