रायपुर

युवक ने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगाई घायल
18-Jul-2026 6:37 PM
युवक ने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगाई घायल

रायपुर, 18 जुलाई। शहर के खमतराई रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे करीब 15 मिनट तक रेल यातायात  प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार दुर्ग जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस जब श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी युवक अचानक ट्रेन के सामने आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। ट्रेक पर युवक को कूदता देख

 लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को रेलवे ट्रैक से हटाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।


अन्य पोस्ट