रायपुर

पॉक्सो कोर्ट का फैसला शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, दोषी को 20 बरस जेल
18-Jul-2026 6:36 PM
पॉक्सो कोर्ट का फैसला शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, दोषी को 20 बरस जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जुलाई। चतुर्थ फास्ट ट्रैक विशेष पॉक्सो अदालत ने 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी राहुल क्षत्रिय को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला 16 जुलाई को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) गिरीश कुमार मंडावी की अदालत ने सुनाया।

अभियोजन की ओर से वकील मोनिष बोष ने पैरवी की।

मामला 10 मई 2024 की रात गुढियारी थाना क्षेत्र के गोगांव की है। आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। अगले दिन पीडि़ता की मां की शिकायत पर गुढिय़ारी थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने 11 मई 2024 को पीडि़़ता को आरोपी के कोटा स्थित किराए के मकान से बरामद किया।

जांच में पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366, 376(2) (ढ)/376(2), 376 (3) अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने पीडिता को रायपुर के शास्त्री मार्केट के पास के होटल में  अपने साथ रखने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये जाना स्वीकार किया। अदालत ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर राहुल क्षत्री को दोशी करार दिया। उसे रेप के आरोप में 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। 


अन्य पोस्ट