रायपुर
तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन
17-Jul-2026 7:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जुलाई। बीएसएनएल समन्वय समिति द्वारा जीएमटीडी कार्यालय फाफाडीह में भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
बीएसएनएल कर्मचारी एवं बीएसएनएल/ एमटीएनएल पेंशन भोगियों के पेंशन रीविजन/ वेज रीविजन से संबंधित मांगों को हासिल करने के लिए यह प्रदर्शन किया गया। आंदोलन की आगामी कड़ी में 22, 23 एवं 24 जुलाई को तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जावेगा। तत्पश्चात् 7 अगस्त को पूरे देश भर से बीएसएनएल समन्वय समिति द्वारा संसद मार्च कर वेज रीविजन/ पेंशन रीविजन के मांगों को रखकर केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
प्रदर्शन कारी साथियों को एआईबीडीपीए के परिमंडल सचिव साथी जे एन नस्कर ने संबोधन कर यह जानकारी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे