रायपुर
मंदिर हसौद का मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जुलाई। नवा रायपुर-मंदिर हसौद मार्ग पर मंत्रालय में पदस्थ एक शासकीय कर्मचारी से चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देकर उसका महंगा मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार, पीड़ित मिथलेश कुमार (34) नवा रायपुर के सेक्टर-17 स्थित शासकीय आवास में रहते हैं और मंत्रालय में कार्यरत हैं। बुधवार,15 जुलाई की शाम वे अपने निजी कार्य से स्कूटी पर मंदिर हसौद गए थे।
शाम करीब 6.19 बजे लौटते समय नहर किनारे सडक़ पर लघुशंका के लिए रुके। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें से दो आरोपियों ने अपने चेहरे स्कार्फ से ढंक रखे थे।
आरोपियों ने कर्मचारी को घेरकर चाकू दिखाया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए करीब 28,999 रुपये कीमत का वीवो मोबाइल फोन और 1,700 रुपए नकद लूट लिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से मंदिर हसौद की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर मंदिर हसौद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक विवेक कुमार बंजारे को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
मजदूर से मोबाइल और नकदी लूटी
दूसरी घटना उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे ग्राम सेरीखेड़ी विष्णु नगर के पास हुई। टाइल्स लगाने का काम करने वाले अमरजीत अपने साथी रमन लाल के साथ पैदल घर लौट रहे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने मोबाइल मांगने के बाद धारदार हथियार दिखाकर अमरजीत को धमकाया और उनका ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन तथा पर्स में रखे 1,200 रुपये नकद लूट लिए। लूटे गए सामान की कुल कीमत 31,200 रुपये बताई गई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुराना मास्टरमाइंड गिरफ्तार
रायपुर, 17 जुलाई। अमलीडीह बी.एस.यू.पी. कॉलोनी स्थित एक सूने मकान में लाखों की सेंधमारी करने वाले तीन नाबालिग समेत 4 चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनका मास्टर माइंड 2 दर्जन से अधिक प्रकरणों को पूर्व में भी अंजाम दे चुका है।*
बिस्वम्बर महानंद निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी अमृत होम अमलीडीह ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार 25 दिन पहले 23 जून को दोपहर लगभग 12:00 बजे घर में ताला लगाकर पंडरी गया था। लगभग 02:00 बजे वापस लौटने पर घर के अंदर चोरी होना पाया।
अज्ञात चोर घर के पीछे की दरवाजे के रास्ते अंदर प्रवेश कर आलमारी एवं उसके दोनों लॉकर तोडक़र उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि चोरी कर ले गया था। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस तलाश कर रही थी।
घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा तकनीकी विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर सक्रिय किए गए थे।।इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पवन मण्डल, जो आदतन एवं शातिर चोर है, घटना के समय घटनास्थल के आसपास कुछ ल?कों के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। सूचना के आधार पर टीम ने पवन मण्डल की पतासाजी कर उसे पक?ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अन्य 3 नाबालिगों बालक है, के साथ चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान बताया कि चोरी किए गए सोने के जेवरातों को गलवा दिया है।
चारों को गिरफ्तार कर निशानदेही पर कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरातों को गलाकर तैयार किया गया सोना लगभग 50 ग्राम, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 7,71,000/-रूपये जप्त कर चारों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।