रायपुर
भक्तों के जयघोष के बीच नगर भ्रमण पर निकले जगत के नाथ
16-Jul-2026 7:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई। गुरूवार को राजधानी की सडक़ों में एक अलग ही माहोल बन गया। जब भगवान जगन्नाथ अपने रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करने निकले। इस बीच भक्तों का जनशौलाब उमड़ पड़ा। भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचे।
पुरानी बस्ती, अश्विनी नगर, गुढिय़ारी और गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की वैदिक परंपराओं के साथ पूजा-अर्चना कर रथ निकाला गया। उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा रथ को श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। भक्तों ने भगवान के प्रथम दर्शन कर पूजा-अर्चना की और रथ की रस्सी खींचकर स्वयं को धन्य माना। पूरे मार्ग पर जय जगन्नाथ के जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे