रायपुर

दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी का प्रयास, ताला तोडक़र कमरे में घुसे बदमाश
15-Jul-2026 6:53 PM
 दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी का प्रयास, ताला तोडक़र  कमरे में घुसे बदमाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जुलाई। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित सड्डू-मोवा में अंबुजा मॉल के पास एक सूने मकान में अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब घर की महिला अपने ड्यूटी के लिए गई हुई थी। बदमाशों ने मकान का ताला तोडक़र कमरे में प्रवेश किया और पूरे कमरे का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। चोरों को वहां से कोई कीमती सामान या नकदी नहीं मिली। जिसके कारण वे खाली हाथ फरार हो गए।

पीडि़ता मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि वह एमकॉम उत्तीर्ण हैं और विधानसभा रोड, सड्डू-मोवा स्थित अंबुजा मॉल के पास रहती हैं। वह रायपुर के आई.टी.ए.एस. अस्पताल में मैनेजमेंट पद पर कार्यरत हैं। 13 जुलाई की सुबह लगभग 10.40 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर चली गई थीं।

रात  7. 45 बजे जब वह घर लौट रही थीं, तभी कॉलोनी की एक महिला ने उन्हें बताया कि दो दिन पहले पड़ोस में भी चोरी की घटना हुई थी और सावधानी बरतने की सलाह दी। इसके बाद रात करीब 8 बजे जब मनदीप ने अपने मकान का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया और ऊपर के कमरे में पहुंचीं, तो वहां कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बदमाशों को घर की तलाशी में कोई कीमती सामान नहीं मिला।

 दूसरे कमरे में रखे लेपटॉप और अन्य सामान सूरखित थे।  इसी कारण चोरों को कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर चोरी किए ही मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 


अन्य पोस्ट