रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली उत्पादक प्रदेश होने के बाद भी स्मार्ट मीटर लगाकर निरंतर बिजली बिल की दरों में वृद्धि की जा रही है। प्रदेश के उपभोक्ता दो तीन गुना बिजली बिल से परेशान है। आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश में मोदी की गारंटी में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में मुफ्त में बिजली देने का वादा करने के बाद भी मोदी की गारंटी के विपरीत दो-तीन गुना बिजली बिल की दरों में वृद्धि की जा रही है। आम आदमी पार्टी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, अनुषा जोसफ, सागर क्षीरसागर, नंदन कुमार सिंह, शकुंतला शुक्ला, श्याम शर्मा, आर एस ठाकुर, संतोष कुशवाहा, सुरेंद्र बिसेन, इमरान खान, कुलदीप खनूजा, अजीम खान, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी,राज शर्मा, ने लगातार बढ़ते बिजली दरों पर चिंता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत विधायक दिल्ली के 14 जुलाई से जारी प्रदेश दौरे में बिजली बिल के दरों का विरोध किए जाने का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी बिजली बिल के दरों का निरंतर विरोध करते रहेगा। जब तक स्मार्ट मीटर बंद नहीं किए जाएंगे एवं बिजली बिल के दर में वृद्धि रोकी नहीं की जाएगी। दुर्ग आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटरों को सडक़ों पर पटक कर तोडक़र अपना आक्रोश व्यक्त किया था।