रायपुर
खालसा स्कूल के पास पिंक टॉयलेट के आसपास की गई सफाई
14-Jul-2026 8:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जुलाई। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 4 के स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत मिलते ही खालसा स्कूल के पास स्थित पिंक टॉयलेट के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी हटाई और क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित की।
नगर निगम के अनुसार, पिंक टॉयलेट के आसपास गंदगी होने की शिकायत प्राप्त होते ही जोन-4 की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान जमा कचरा और गंदगी को हटाकर पूरे परिसर की साफ-सफाई कराई गई।
निगम अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण उनकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में समय पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में स्वच्छता बहाल की गई और जनशिकायत का जोन स्तर पर तत्काल समाधान किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे