रायपुर

दहेज प्रताडऩा और घरेलू हिंसा, पति सहित ससुरालियों पर केस
14-Jul-2026 7:59 PM
 दहेज प्रताडऩा और घरेलू हिंसा, पति सहित ससुरालियों पर केस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जुलाई। दहेज प्रताडऩा और घरेलू हिंसा के मामले में राजधानी की एक महिला ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ धारा 85 एवं 3(5) का मामला दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रियंका बारेकर,जो वर्तमान में अर्जुन वैली कॉलोनी, सड्डू, रायपुर में अपने मायके में रह रही हैं । उसने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका विवाह 30 अप्रैल 2018 को बालाघाट निवासी पंकज बारेकर के साथ े हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई  दहेज में 50 हजार रुपए लाने की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाने लगा। पीडि़ता का आरोप है कि 14 जून को ससुराल पक्ष के सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसके पति ने गमछे से गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया। इसके अलावा एक माह पहले लोहे की रॉड और टंगिया लेकर जान से मारने की कोशिश किए जाने की कोशिश की गई।

पीडि़ता का कहना है कि उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की जाती थी, जिससे वे लगातार भय के माहौल में रह रहे थे। घटना के बाद वह किसी तरह अपने दो बच्चों के साथ मायके पहुंची और महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पहले महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल वालों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट