रायपुर

असफलता नहीं, सीख है सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. रज्जु कुमार
14-Jul-2026 7:11 PM
 असफलता नहीं, सीख है सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. रज्जु कुमार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जुलाई। नि:शुल्क कोचिंग संस्था युवा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की समग्र तैयारी के उद्देश्य से संडे स्पेशल क्लास का सफल आयोजन युवा क्लासरूम, सिविल लाइंस में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. रज्जु कुमार (पूर्व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, लेखक एवं मोटिवेशनल स्पीकर) ने  आर्ट ऑफ विनिंग माइंड्स  विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि सही सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मानुशासन एवं निरंतर सीखने की प्रवृत्ति से प्राप्त होती है।

 उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के निम्नलिखित महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक सूत्र बताए। उन्होंने कहा ठोकरों को सफलता की सीढ़ी बनाइने कहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने डॉ. रज्जु कुमार से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे।

शैलेन्द्र शुक्ला (पूर्व चेयरमैन,सीएसईबी ने समय के सदुपयोग, पढ़ाई में तकनीक का इस्तेमाल, नवीनीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाओ के बारे में बताया । कवि  छबीलाल सोनी ने अपने जन्मदिन की अवसर पर कॉपी तथा पेन युवा के बच्चों को दान में दी।

इस अवसर पर रविकांत यादव  राकेश किंगर,  शंकर झा (निदेशक वित्त, छत्तीसगढ़ पुलिस),  सी. के. साहू (पूर्व सहायक आयुक्त, केंद्रीय जीएसटी), डॉ. उदयभान सिंह चौहान (अध्यक्ष आदिवासी समाज) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवा द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की।


अन्य पोस्ट