रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जुलाई। रायपुर नगर पालिक निगम ने जोन 4 में जनशिकायतों पर कार्रवाई करते हुए। जयस्तंभ चौक के पास खुले नाले के चैंबर की मरम्मत कर उसे ढक्कन लगाकर सुरक्षित कर दिया।
क्षेत्र में नाले का चैंबर खुला होने से राहगीरों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। शिकायत मिलते ही निगम जोन 4 की टीम मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य करा चैंबर को मजबूत ढक्कन से ढंक दिया।
नगर निगम की इस कार्रवाई से आने जाने वाले लागों को राहत ली। निगम अधिकारियों ने बताया कि जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि शहर में कहीं भी इस प्रकार की समस्या दिखाई देने पर तत्काल नगर निगम को सूचित करें। जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।