रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जुलाई। अमलीडीह, महावीर नगर राजेंद्र नगर के नागरिकों ने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से मिलकर एक्सप्रेस वे में अमलीडीह के पास स्लीप रोड की माँग पुन: दोहराया। उन्होंने बताया कि जब से एक्सप्रेस वे चालू किया गया है, तब से अमलीडीह के स्थानीय नागरिकों के द्वारा स्लीप रोड की माँग की जा रही है, क्योंकि फाफ़ाडीह, देवेंद्र नगर, पंडरी, शंकर नगर और तेलीबांधा में मुख्य सडक़ों का दबाव कम करने हेतु सभी स्थानों पर स्लीप रोड की सुविधा दी गई है, किंतु एक्सप्रेस वे के नियमों को ताक पर रखकर अमलीडीह में ग़लत तरीक़े से अंडर पास दिया गया है। जिसके कारण अमलीडीह महावीर नगर तथा राजेंद्र नगर के डेढ़ लाख नागरिकों को वीआईपी रोड होते हुए शहर में प्रवेश करना पड़ता है या फ़ूंडहर होकर एक्सप्रेस वे में जाना पड़ता है। इससे सुबह और शाम वीआईपी चौक पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।फिर भी सरकार की नींद नहीं खुल रही है.। चौधरी ने आश्वास्त किया कि जल्द यह सुविधा यहाँ के नागरिकों को मिलेगी।
प्रतिनिधि मंडल में ला विस्टा सोसायटी के अध्यक्ष विजय मँगवानी, अग्रवाल समाज के प्रमोद जैन, अमलीडीह निवासी विवेक रंजन गुप्ता, हेमराज बेन एवं नरेंद्र गोंदूदे उपस्थित थे।