रायपुर

मारपीट-बवाल, काउंटर रिपोर्ट दर्ज
13-Jul-2026 7:09 PM
मारपीट-बवाल, काउंटर रिपोर्ट दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जुलाई। तिल्दा नेवरा, मंदिर हसौद और टिकरापारा इलाके में बीतें दिनों मारपीट और गाली-गलौज के मामले सामने आए हैं। इस दौरान दो पक्षों के बीच विवाद भी हुआ। पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।

तिल्दा नेवरा पुलिस के मुातबिक के ग्राम बिलाड़ी स्थित हरियाली ढाबा के पास वाहन को साइड देने की बात को लेकर विवाद हो गया। सासाहोली निवासी मुकेश ने शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों मनोज सेन और अजय सत्या के साथ घर लौट रहा था। तभी विनोद यदु, दिनेश यदु और उनके अन्य साथियों ने रास्तें में उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। वहीं दिनेश मुकेश और उसनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना में दोनों को चोंटे आई है। पुलिस ने मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।

उधर मंदिर हसौद के नवागांव कॉलोनी में रहने वाले सरोज नायक ने शिकायत दर्ज कराई है कि 11 जुलाई की रात 11.30 बजे पड़ोसी शंकर यदु शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और पानी नहीं देने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। उसने दरवाजा तोडऩे का प्रयास किया, बाहर आने पर कॉलर पकडक़र कपड़े फाड़ दिए तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई पत्नी अर्चिता नायक को भी धक्का देकर गिरा दिया। आरोपी ने पोर्च में खड़ी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। घटना में सरोज के सिर और आंख के पास तथा उनकी पत्नी के हाथ में चोटें आई हैं।

वहीं टिकरापारा के काली नगर लालपुर में पुराने विवाद को लेकर झड़प हुई। लीना ने बताया कि घर में नया दरवाजा लगाया जा रहा था, तभी पड़ोसी देवेन्द्र साहू, रोशन साहू, भारत साहू और सितेश्वरी साहू वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने  जबरन घर में घुसकर दिलीप साहू पर हाथ-मुक्कों, डंडे तथा रापा से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई लीना, उनकी नानी श्याम बाई और मिस्त्री रामेश्वर के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट के दौरान दिलीप साहू का मोबाइल भी छीन लिया गया। हमले में दिलीप साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में संबंधित धारा का अपराध दर्ज कर आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट