रायपुर
भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ में नवीन श्रम संहिताओं (हृद्ग2 रुड्डड्ढशह्वह्म् ष्टशस्रद्गह्य) के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिक कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार ने गुरुवार को राज्य में चल रही प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान चारों नवीन श्रम संहिताओं के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा अब तक जारी की गई अधिसूचनाओं और उनके अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई, वेतन संहिता 19 औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य-परिस्थितियाँ संहिता।छत्तीसगढ़ के श्रम अधिकारियों ने राज्य में श्रमिकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा के विस्तार की जानकारी दी। संयुक्त सचिव को विभाग द्वारा अपनाई गई आधुनिक डिजिटल पहलों और तकनीकी नवाचारों (ष्ठद्बद्दद्बह्लड्डद्य ढ्ढठ्ठद्बह्लद्बड्डह्लद्ब1द्गह्य) से भी रू-ब-रू कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार की संहिताओं के अनुरूप राज्य के स्तर पर नियमों (क्रह्वद्यद्गह्य) के निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र ही अंतिम रूप देकर इन्हें प्रभावी ढंग से लागू कर दिया जाएगा।